आजकल व्यापारी की दिनचर्या
T.V. – 2 घंटा
Facebook – 3 घंटा
Whatsapp – 12 घंटा
मित्र – 1 घंटा
व्यापार – 🔔
😂😂😜😜😅😅😅

व्यापारियों की जिंदगी उस मुकाम पर है,
की अगर पहाडो की हसीन वादियों में भी जाकर जोर से पुकारे..
पेमेंट
.
.
तो वापस सुनाई देगा
कल आना.. कल आना.. कल आना..
😀😀😀😀😂😂😂

सदी का सर्वश्रेष्ठ सवाल-जवाब
Question: एक बात समझ नहीं आई, ☝🏻🤔
सरकार जो इतने कदम उठाती है,
आखिर में रखती कहाँ है?? 🤔 🤔
.
.
Answer: व्यापारी की छाती पे ओर कहाँ 🤣🤣🤣
कपड़े का एक व्यापारी नींद में सपना देख रहा था।
सपने में उसने देखा कि एक ग्राहक उससे 4 मीटर कपड़ा मांग रहा है और वह कपड़ा नाप रहा है।
अनायास ही उसका हाथ बिस्तर की चादर पर पड़ा।
उसने नींद में उसे ही फाड़ना शुरू कर दिया।
.
.
चादर फटने की आवाज सुनकर पत्नी जाग गई और चिल्लाई: अरे, तुम यह क्या कर रहे हो?
व्यापारी नींद में ही बोला: उफ! अब यह दुकान पर भी पीछा नहीं छोड़ती।
एक अधेड़ बिजनेसमैन अपनी पत्नी के साथ फाईवस्टार होटल के रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था!
तभी एक बीस-बाईस साल की माडर्न लड़की टाईट मिनिस्कर्ट और छोटा सा टाॅप पहने मटकते हुए आई और झुककर पति को लंबा kiss करने के बाद ‘बाद में मिलते हैं’ कहकर मटकते हुए चली गई!
हकबकाई पत्नी लाल-पीते होते हुए फुँफकारी :- कौन थी वो?
पति :- (ईत्मिनान से) :- अरे वो ऐसे ही! गर्लफ्रेंड है मेरी!
पत्नी :- क्या कहा गर्लफ्रेंड? मुझे अभी, इसी वक्त तलाक चाहिए!
पति :- ठीक है…कोई प्राबलम नहीं! पर सोच लो! तुम्हें गुजारा-भत्ता तो मिल जाएगा
पर.. वो साल में दो बार दुबई माल में शापिंग, दो बार क्रूज़ में सिंगापुर- बैंकाक की सैर, गैराज में रखी मर्सीडीज़, वो मँहगे क्लबों की तुम्हारी किटी पार्टी… इन सब से वंचित होना पड़ेगा!
पत्नी सोच में पड़ गई!
तभी एक परिचित बिजनेसमैन अपने से आधी उम्र की जवान महिला के साथ रेस्टोरेंट में प्रवेश किया!
पत्नी :- अरे? ये मिस्टर कपूर के साथ वो लेडी कौन है?
पति पलटकर उस ओर देखा, फिर लापरवाही से बोला :- वो! वो उसकी गर्लफ्रेंड है!
पत्नी कुछ देर सोचती रही .. फिर बोली :-
अपनी वाली ज्यादा सुंदर है! है न? 😜😜